Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bilaspur News: हाईकोर्ट में DGP का हलफनामा: जांच पूरी होने के बाद भी 1.45 लाख मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस जांच पूरी होने के बावजूद बड़ी संख्या में मामलों की क्लोजर रिपोर्ट अदालत में पेश नहीं की गई है। इस संबंध में दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान पुलिस महानिदेशक (DGP) ने हाईकोर्ट में शपथपत्र (एफिडेविट) दाखिल कर बताया कि प्रदेशभर के पुलिस थानों में जांच पूरी होने के बाद भी 1 लाख 45 हजार से अधिक मामलों की खात्मा (क्लोजर) रिपोर्ट अब तक प्रस्तुत नहीं की गई है।

डीजीपी की ओर से अदालत में पेश तथ्यात्मक विवरण के अनुसार, 20 मई से 16 जुलाई 2026 के बीच केवल 2,617 मामलों में ही क्लोजर रिपोर्ट संबंधित अदालतों में दाखिल की जा सकी।

See also  Baba Bageshwar In Hyderabad: मौलाना के बयान पर बाबा बागेश्वर का तीखा पलटवार: बोले— “अमर-अकबर-एंथनी का बाप भी हिंदू निकला”

यह मामला याचिकाकर्ता योगेश बाबू शर्मा द्वारा दायर विभिन्न याचिकाओं से जुड़ा है। पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल और 5 मई को आदेश जारी कर डीजीपी से पूरे मामले में शपथपत्र के माध्यम से विस्तृत जवाब मांगा था।

डीजीपी द्वारा दाखिल हलफनामे के बाद अब हाईकोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को करेगा। मामले को लेकर अदालत प्रदेश में लंबित क्लोजर रिपोर्टों और जांच प्रक्रिया की समीक्षा करेगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!