Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर जानलेवा हमला, कर्मचारियों को बनाया बंधक

गरियाबंद। अतिक्रमण हटाने गए वन अमला को बंधक बनाकर टंगिया-डंडे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. परिजनों की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने कर्मचारियों को छुड़ाया. वहीं मुख्य आरोपी आशाराम समेत परिवार के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पूरा मामला गरियाबंद जिले के सड़क परसूली रेंज के हरदी जंगल का है.

वन विभाग को सोहागपुर बिट के हरदी जंगल में वन भूमि पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण की सूचना मिली थी. डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, हरि अर्जुन यादव, जाकिर हुसैन सिद्दीकी समेत 5 वनकर्मी आज तड़के 4 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. टीम जैसे ही मौके पर कार्रवाई शुरू की तो अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं को आगे कर पहले तो वन कर्मियों पर डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया, फिर उन्हें बंधक बना लिया.

See also  CCS की बैठक शुरू: पीएम मोदी ने दी सेना को फ्री हैंड, पाकिस्तान ने 24 से 36 घंटे में हमले की जताई आशंका...

घटना की पुष्टि करते हुए रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया कि अतिक्रमण की सूचना थी पर अतिक्रमणकारी ऐसी घटना को अंजाम देंगे इसका अंदाजा नहीं था. टीम को दो घंटे तक बंधक बनाया गया था. परिजनों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुबह 5 बजे बंधक डिप्टी रेंजर समेत वन कर्मियों को छुड़ाया. सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मुख्य आरोपी आशाराम समेत परिवार के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

See also  नई Tata Tiago ने बढ़ाई Maruti Swift की टेंशन! शानदार एडवांस फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!