Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्यार में पागल आशिक की कहानी दिखाता है ‘भगवान करस’, पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना रिलीज

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा में पावर स्टार के नाम से फेमस एक्टर और सिंगर पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का पोस्टर काफी समय पहले आया था और इसे देखकर फैंस पूरे गाने का इंतजार करने लगे. इसका एक बीटीएस वीडियो भी आया था, जिसमें पवन सिंह मंदिर के पास बेहाल हालत में बैठे नजर आए और तब से ही फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार था. पवन सिंह के इस गाने का नाम ‘भगवान करस’ है जो आज यानी 12 जून को रिलीज हो गया है.

भगवान करस’ गाने में पवन सिंह का जो लुक दिखाया गया है वैसा इससे पहले आपने नहीं देखा होगा. इस गाने में पवन सिंह के पागल भिखारी का रोल प्ले करते दिखे हैं जो प्यार में धोखा खाया हुआ है. इस गाने को किसने गाया है, कौन-कौन नजर आया है, गाने को किसने लिखा है और इसका म्यूजिक किसने तैयार किया है, आइए पवन सिंह के इस जबरदस्त गाने की डिटेल्स बताते हैं.

See also  WhatsApp लाएगा Parental Control फीचर, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा होगी और मजबूत

पवन सिंह का नया गाना ‘भगवान करस’ कैसा है?
तीन दिन पहले पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर ‘भगवान करस’ गाने का पोस्टर शेयर किया था. इसके कैप्शन में लिखा था, ‘हम तो गर्दिशों से घिरे हैं संवर जाएंगे, ये जो नजरों से गिरे हैं वो किधर जाएंगे.’ इस शायरी के साथ पोस्टर शेयर हुआ था जिसमें बताया गया था कि गाना 12 जून को रिलीज होगा. पोस्टर में भी पवन सिंह का वैसा ही लुक नजर आया और एक्ट्रेस का फेस भी रिवील हुआ. मीरा म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर ‘भगवान करस’ गाना अपलोड किया गया. ये एक एल्बम सॉन्ग है जिसे पवन सिंह ने ही गाया है और इसमें पवन सिंह के साथ डॉली चावला, मुस्कान सिंह और प्रिंस प्रियदर्शी जैसे भोजपुरी कलाकार नजर आए. गाने के बोल रोहित सिंह ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गाने को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया था और इस गाने के प्रोड्यूसर गुड्डू कुमार सिंह हैं.

See also  Zero Balance Account: जीरो बैंक बैलेंस वाले अकाउंट के लिए खुशखबरी, RBI ने बढ़ाई फ्री सुविधाएं, 1 अप्रैल से नए नियम लागू

आने वाली है पवन सिंह की सबसे बड़ी फिल्म
13 जून को पवन सिंह की नई फिल्म पावर स्टार रिलीज होने वाली है जो यूपी, बिहार, झारखंड के अलावा दिल्ली और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया और अब फिल्म का इंतजार पवन सिंह के फैंस कर रहे हैं. फिल्म पावर स्टार में पवन सिंह ही लीड रोल में हैं और पूरी कहानी एक सुपरस्टार की दिखाई गई है जिन्हें फेम के साथ विवादों का सामना भी करना पड़ता है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!