Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

DC Vs RCB : आज बदला लेने उतरेंगे विराट कोहली! DC और RCB के बीच होगी No-1 की लड़ाई, पिछली बार जमकर हुआ था ड्रामा…

नई दिल्ली | DC Vs RCB : 17 दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसके होम ग्राउंड पर हराया था। उस मैच में केएल राहुल ने 93 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर इशारों में यह बता दिया था कि बेंगलुरु उनका घर है। अब विराट कोहली के पास इस हार का बदला लेने का मौका है, क्योंकि आज अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने होंगी। यह मुकाबला अंक तालिका में नंबर 1 की कुर्सी के लिए भी है।

DC Vs RCB बेंगलुरु में हुए पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस दिन राहुल ने 53 गेंदों पर 93 रन बनाये थे, जबकि कोहली 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन आज कोहली अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगे और जैसा कि उन्होंने श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तानी में बदला लिया था, वैसा ही वह आज अक्षर पटेल एंड टीम से भी बदला लेने की कोशिश करेंगे।

See also  जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 100 मीटर की परिधि को किया गया कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश...

DC Vs RCB दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल अंक तालिका में क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। दिल्ली ने 8 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और उसके 12 अंक हैं। बेंगलुरु की भी स्थिति लगभग वैसी ही है, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वह दिल्ली से पीछे है। आज जो भी टीम जीतती है, वह अंक तालिका में पहले नंबर पर आ जाएगी, क्योंकि गुजरात भी 12 अंक के साथ पहले नंबर पर काबिज है।

दिल्ली बनाम बेंगलुरु हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के पहले संस्करण से ही खेल रहे हैं। दोनों ही टीमें अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी के लिए संघर्ष कर रही हैं और इस साल उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 32 मैच खेले गए हैं।

Advertisment

DC Vs RCB इन 32 मैचों में बेंगलुरु ने 19 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली का सबसे बड़ा स्कोर 196 रन है, जबकि दिल्ली के खिलाफ बेंगलुरु का सर्वोच्च स्कोर 215 रन है।

See also  जिले में स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा, कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला स्तरीय समारोह के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण...

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

DC Vs RCB फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

दिल्ली कैपिटल्स

अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसिस, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!