Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा, इन राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली,27अक्टूबर । बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र रविवार को और अधिक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। यह धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण ओडिशा सरकार ने सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा है।

पश्चिम बंगाल में तूफान का असर देखने को मिलेगा। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने मोंथा चक्रवात के आने की संभावना के चलते राहत और आवश्यक आपूर्ति के लिए एक कार्य योजना तैयार की है। सेना की टीम भी अलर्ट मोड पर है।

जानिए कब टकराएगा ये तूफान

भारती मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास से मंगलवार (28 अक्टूबर) की शाम या रात्रि के समय 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक की अधिकतम हवा की गति वाले प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरने की अत्यधिक संभावना है। विभाग ने कहा कि ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होगी।

See also  Raipur Anti Narcotics Task Force : नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी: रायपुर पुलिस ने गठित की समर्पित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

रेड’, ‘ऑरेंज’ और ‘येलो अलर्ट किया गया जारी

Advertisment

आईएमडी ने ओडिशा के कई दक्षिणी और तटीय जिलों के लिए ‘रेड’, ‘ऑरेंज’ और ‘येलो अलर्ट’ जारी किए हैं। ओडिशा में कुछ स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है।

ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राज्य के सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है और बचाव एवं राहत कार्यों के लिए कर्मी और मशीनरी तैयार हैं।

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

ओडिशा के मंत्री ने कहा कि भारी बारिश और सतही हवाओं के कारण कई इलाकों के प्रभावित होने की आशंका के कारण जिलाधिकारियों को निचले इलाकों से लोगों को निकालने का निर्देश दिया गया है।

See also  CG News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर ही मौत, परिजनो में मचा कोहराम

उन्होंने कहा कि तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों के 15 जिलों के चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने की संभावना है। इस बीच, दक्षिणी और तटीय क्षेत्रों के लगभग सात जिलों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

सेना के साथ NDMA की टीम अलर्ट पर

तेजी से बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को देखते हुए भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अरब सागर के मध्य-पूर्वी हिस्से और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग में बन रहे दो अलग-अलग मौसम तंत्र अगले 48 घंटों में चक्रवात तूफान मोंथा का रूप ले सकते हैं। चक्रवाती तूफान की स्थिति पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर करीबी नजर रखी जा रही है।

See also  CG Secretariat Transfer List: मंत्रालय महानदी भवन में बड़ा फेरबदल, 24 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा, ‘इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिणपश्चिम एवं उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

बाद में इसके उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने, फिर उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा 28 अक्टूबर की सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!