Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Cyclone Montha : चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का बढ़ता खतरा, आंध्र प्रदेश में अलर्ट, ओडिशा-तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Cyclone Montha : आंध्र प्रदेश। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का खतरा अब आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि यह तूफान सोमवार शाम या रात तक 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।

तूफान के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर तटीय इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

See also  कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत ने महिला समूह के साथ की बैठक,महिलाओं ने कर्ज माफी के लिए दिया धन्यवाद...

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और उप्पदा इलाके में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश से सड़क का करीब 8 किलोमीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते काकीनाडा-उप्पदा मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है। वहीं, कोठापट्टनम गांव को प्रशासन ने पूरी तरह खाली कराने का आदेश दिया है और उप्पदा की 25 बस्तियों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

चेन्नई के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश जारी है और कूवम नदी उफान पर है। उधर, ओडिशा के पुरी में समुद्री तट खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन मछुआरों और नागरिकों से समुद्र से दूर रहने की अपील कर रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!