Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पाराज्य एवं शहररायपुर

पीएम मोदी ने राजनाथ और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक की

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सैन्य कार्रवाई के कारण निरन्तर बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक में स्थिति की समीक्षा की । प्रधानमंत्री कार्यालय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बैठक के बारे में जानकारी दी।

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की जा रही कार्रवाई तथा उसके जवाब में भारतीय सेनाओं की कार्रवाई की जानकारी दी।

See also  डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सीमाओं में लगातार हमले करने की कोशिश कर रही है। आज भी भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने सांबा और जैसलमेर आदि क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन को नष्ट कर हमले की कोशिशें को नाकाम कर दिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!