Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल… कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा… 71 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास…

रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

71 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

रायपुर। रामपुर और उमरेली में महाविद्यालय आरंभ होंगे। बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ होगा। कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा में ग्राम चिर्रा में भेंट मुलाकात के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 71 करोड़ 23 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रुपए के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की फीडबैक की जानकारी ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।
खेत खरीद लिया, पढ़ाई करा दी, जेवर भी लिया और बेटी की शादी भी कर दी- बीते साढ़े चार सालों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं का जमीनी असर किस तरह हो रहा है और किसानों की आर्थिक स्थिति कैसे समृद्ध हो रही है, इसकी झलक उस समय मिली जब मुख्यमंत्री ने किसानों से योजनाओं की फीडबैक लिया। मेजना राठिया ने बताया कि उनकी 2 लाख 64 हजार रुपए की कर्जमाफी हुई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और कृषि हित से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ लिया है। इससे बहुत से शुभ काम घर में किये हैं। खेत खरीद लिया है। बच्चों की अच्छे से पढ़ाई करा ली है और बेटी की शादी भी खेती में हुई आय से हुई है।

Advertisment

10 लाख रुपए का केंचुआ बेचा, 6 लाख रुपए वर्मी कंपोस्ट से कमाये- गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों से भी मुख्यमंत्री ने बात की। ललिता राठिया ने बताया कि गोबर तथा वर्मी कंपोस्ट बेचकर उन्होंने 6 लाख रुपए कमाये हैं तथा 10 लाख रुपए का केंचुआ भी बेच चुके हैं। ललिता ने बताया कि केंचुआ बेचने से हमें विशेष पहचान मिली है। राज्यपाल ने भी हमें सम्मानित किया है। रविन्द्र ने बताया कि लघु वनोपज संग्रहण से उसने 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त की है। इससे घर खर्च में जरूरी मदद मिल रही है।

See also  देश को समृद्ध और विकसित बनाने में रेलों की महत्वपूर्ण भूमिका, आने वाले समय में और तेज होगा रेल आधुनिकीकरण का काम: प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री ने किया 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लगभग छह हजार रेल परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास...

24 हजार रुपए की फीस लगती थी, अब फीस नहीं देनी पड़ती- स्वामी आत्मानंद स्कूल करतला की छात्रा जाहन्वी ने बताया कि वो दसवीं की छात्रा है। पहले प्राइवेट स्कूल में 24 हजार फीस लगती थी। अब फीस नहीं देनी पड़ रही। पढ़ाई भी अच्छी होती है। सबसे बढ़िया तो खेल की सुविधा है। यहां मुझे अपने खेल से जुड़ा कौशल दिखाने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने जाह्नवी को शुभकामनएं दीं। अतुल ने कहा कि मैं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में सातवीं में पढ़ता हूँ। इस स्कूल में आने से बहुत अच्छा लग रहा है। आपने हम लोगों के लिए बहुत अच्छा स्कूल बनवा दिया। अरुण कंवर ने बताया कि मैंने भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। इसमें बहुत आनंद आया। अरुण ने कहा कि मेरी आईटीआई हो गई है और अभी आगे की पढ़ाई कर रहा हूँ। कुछ काम अभी मिल जाए तो अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीपा में आपको काम मिल जाएगा। साथ ही बेरोजगारी भत्ते के लिए भी आवेदन कर दीजिए।

See also  CG Transfer: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल! 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

गैस सिलेंडर चार-पांच महीने में एक बार भरा पाती हूँ, बाकी सब मिल जाता है- बरपाली से आई आशा ने बताया कि उन्हें 35 किलो चावल मिलता है। साथ ही चना, नमक, शक्कर भी मिलता है। नमक और चावल का पैसा नहीं लगता। गैस सिलेंडर महंगा है इसलिए चार-पांच महीने में एक बार लेती हूँ। मुख्यमंत्री ने बताया कि डीजल-पेट्रोल, गैस का रेट केंद्र तय करती है। जयंती राठिया ने बताया कि मेरे घर में सास के नाम राशनकार्ड है। क्या मेरे नाम से भी बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक परिवार में एक ही राशन कार्ड बनता है।

See also  बस्तर पंडुम 2026: माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव: बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री की घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रामपुर विधानसभा में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इसमें कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क, ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र, चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल हैं। उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान के साथ ही ग्राम तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा के हाई स्कूलों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन, कनकी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल ग्राम में हाई स्कूल भवन के निर्माण की घोषणा की। साथ ही कहा कि कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने ग्राम करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, चिर्रा ग्राम में स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन के निर्माण की घोषणा की।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!