Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लगन और धैर्य के साथ मेहनत करने से सफलता निश्चित मिलेगी – कलेक्टर

आकांक्षा आवासीय विद्यालय में विधार्धियो से किया कलेक्टर ने संवाद
 
कलेक्टर ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल, दिए सफलता के टिप्स
 
       जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर में जेईई एवं नीट की निःशुल्क कोचिंग के लिए कक्षा ग्यारहवीं में नव प्रवेशी विद्यार्थियों से कहा कि लगन और धैर्य के साथ कार्य करने से अवश्य सफलता मिलती है। आकांक्षा आवासीय विद्यालय के लिए चयनित बच्चों की क्लासेस आज से ही प्रारम्भ की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित कर उनका मार्गदर्शन किया।
      कलेक्टर ने कहा कि आकांक्षा आवासीय विद्यालय में आपको अपनी तैयारी के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहाँ आपको बेहतर ढंग से पढ़ाई करनी है। आप सब अपने घर को छोड़कर जिस उद्देश्य के लिए यहाँ आये हैं। उसे पूरा करने के लिए जुट जायें। यहाँ आपको किसी भी प्रकार की असुविधा नही होगी। उन्होंने संस्था में बारहवी में अध्ययनरत बच्चों से भी उनके रिज़ल्ट एवं टेस्ट में परफ़ॉर्मेंस के बारे में उनसे पूछा और मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर एवं नोडल अधिकारी सुब्रत प्रधान, समन्वयक दीपक कुमार यादव, प्रभारी प्राचार्य विक्रांत साहू एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे।
      सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल में प्रवेश परीक्षा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग के लिए जांजगीर चांपा जिले में जिला प्रशासन द्वारा आकांक्षा कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को 2 वर्ष का निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत कक्षा 10वीं में उत्तीर्ण जिले के छात्र छात्राओं के लिए प्रतिवर्ष मई माह में प्रवेश परीक्षा ली जाती है। जून माह से कक्षाएं प्रारंभ हो जाती है।
35 में 21 जेईई एडवांस के लिए हुए क्वालीफाइड
      आकांक्षा आवासीय विद्यालय में प्राप्त कोचिंग के माध्यम से सत्र 2024-25 में 35 छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन की परीक्षा दी और इनमें से 21 जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाईड हुए हैं। 5 विद्यार्थियों के 90 से अधिक परसेंटाईल है। 18 छात्र- छात्रा इस वर्ष 4 मई को आयोजित नीट परीक्षा में शामिल हुए है जिनका परीक्षा परिणाम आना बाकी है।
अभिभावकों के साथ की गई काउंसिलिंग
       कलेक्टर जन्मेजय महोबे के दिशा निर्देश पर आकांक्षा आवासीय कोचिग संस्थान में सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु प्रावीण्य (मेरिट), चयन सूची से चयनित छात्र-छात्राओं की काऊंसलिंग को आकांक्षा आवासीय विद्यालय, जिला पंचायत परिसर में की गई। जिसमे नव चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों से पृथक पृथक चर्चा कर उन्हें विद्यालय की व्यवस्था, नियम, अध्यापन सहित अन्य जानकारी प्रदान की गई। विदित हो कि आकांक्षा कार्यक्रम जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 11वीं कक्षा में प्रवेशित छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने हेतु 02 वर्षीय पाठ्यक्रम में चयन हेतु 16 मई 2025 दिन शुक्रवार को आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें चयनित छात्र/छात्रायें अपने अभिभावक के साथ यहाँ उपस्थित हुए।

See also  छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए IPS अधिकारी, 2023 बैच को मिला राज्य कैडर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!