Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कांग्रेस नेता की मौत होने पर कोण्डागांव में बवाल, बीजेपी नेता पर हत्या करने का आरोप…

कोंडागांव। जिले में दर्दनाक हादसे के बाद राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया जब बीजेपी नेता की कार की टक्कर से कांग्रेस नेता की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शव को हाइवे पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और बीजेपी नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक कांग्रेस नेता भाजपा नेता की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म है। हादसे के बाद गुस्साए कांग्रेसियों ने कोण्डागांव-नारायणपुर नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम किया और बीजेपी नेता की गिरफ्तारी व FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हैं।

See also  Ujjain: क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी भगवान श्रीकृष्‍ण की चौसठ कलाओं व चौदह विद्याओं की जानकारी...

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन मरकाम भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी FIR दर्ज होने तक आंदोलन खत्म न करने की बात पर अड़े हुए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!