Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
Uncategorized

जिले की तस्वीर और तासीर बदलने की कोशिश करेंगे – कलेक्टर…

आकाश छिकारा के साथ प्रेस से मिलिए।

जांजगीर-चांपा। जिला प्रेस क्लब के आयोजन प्रेस से मिलिए में अतिथि के रुप में पहुंचे जांजगीर चांपा के कलेक्टर आकाश छिकारा ने पत्रकारों से कहा कि कुछ समय में जिले की प्रमुख सड़को का कायाकल्प होगा, कुछ कार्य शुरु हो गये कुछ जल्दी ही आरंभ हो जायेंगे। जिले के शिल्प और विशेषताओं को सही प्लेटफार्म पर प्रदर्शित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर पूरा फोकस है। साथ साथ स्पोर्ट्स कांम्पलेक्स का निर्माण होगा , खेल में कई स्तरीय इंडोर और आउटडोर सेंटर बनेंगे। आकाश छिकारा ने इस दौरान अपनी शिक्षा और संघर्ष पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रेस से मिलिए जैसे सकारात्मक और सौहार्दमय कार्यक्रम की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के आरंभ में मां सरस्वती की वंदना की गई , अतिथिओं का स्वागत पत्रकारों द्वारा शॉल श्रीफल से किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर के साथ एडीएम एस पी वैद्य , सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे , ममता यादव एसडीएम तथा जनसंपर्क से जरीफखान भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

See also  आज सुबह मुख्यमंत्री के कॉल ने निशा के लिये खोली किलिमंजारो फतह की राह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निशा से कहा हम तुम्हारा सपना पूरा करेंगे छत्तीसगढ़ की बेटी निशा अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराएगी तिरंगा, आर्थिक तंगी अब सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बनेगी...

कार्यक्रम में जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय राठौर और सचिव मनोज थवाईत ने स्वागत किया, प्रशांत सिंह ने अतिथि परिचय तथा संस्कार द्विवेदी ने संचालन के साथ प्रेस से मिलिए के संबंध में अतिथियों को जानकारी दी।
इसके पश्चात आपसी चर्चा का लंबा दौर चला जिसमें अधिकारियों और पत्रकारों के बीच कई विषयों पर विचारों का आदान प्रदान किया गया। आयोजन में विशेष रूप से प्रेस क्लब के संरक्षक उपेंद्र तिवारी, अशोक शर्मा, डायमंड शुक्ला, टीसी अग्रवाल, मदन तिवारी, मुकेश तिवारी, कैलाश कश्यप, जितेंद आदित्य, विजय दुबे, दुर्गेश यादव, देव कुमार पाण्डे, आशीष तिवारी, मनीष चंद्रा सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
लगभग दो घंटे चले परिचर्चा का समापन अध्यक्ष संजय राठौर के आभार और यादगार के लिए समूह चित्र लेकर किया गया।

See also  भाजपा ने कसी सांगठनिक कसावट, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों व संयोजकों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!