Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को कलेक्टर एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

 

34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को कलेक्टर एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं : कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना

सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय से 34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी की अगुआई में समस्त यातायात नियमों का पालन करते जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से नेशनल हाईवे 49 से कंचनपुर होते हुए कचहरी चौक सक्ती में समाप्त हुआ जहां उन्होंने सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया एवम हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने एवम सुरक्षित यातायत नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात जागरूकता रैली में कलेक्टर, एस पी, अपर कलेक्टर,सयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य कार्यालयीन स्टाफ शामिल थे ।

Advertisment
See also  काला नमक और हींग को पेट के लिए माना जाता है अमृत समान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!