Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: NRLM योजना में 40 हजार महिलाओं से ठगी का आरोप, आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस

रायपुर। केंद्र सरकार की योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ा एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छत्तीसगढ़ में 40 हजार से अधिक आदिवासी महिलाओं से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। यह मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

ननकीराम कंवर का आरोप है कि कोरबा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में फ्लोरामैक्स कंपनी के नाम पर NRLM से जुड़ी हजारों महिलाओं को रोजगार और आजीविका का लालच दिया गया। महिलाओं से निवेश के नाम पर बड़ी रकम जमा कराई गई और बाद में उनके साथ ठगी की गई।

See also  Big Breaking : Grand Comeback: Chhattisgarh’s SPS Officers Eye Plum and Sensitive Postings...

उन्होंने इसे केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि केंद्र सरकार की योजना को बदनाम करने की साजिश बताया है। अपनी शिकायत में कंवर ने कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कलेक्टर ने इस मामले में शासन और आयोग को गलत और गुमराह करने वाली जानकारी भेजी थी।

बताया गया कि 16 अक्टूबर 2025 को आयोग ने राज्य सरकार को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 30 दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस जानकारी आयोग को नहीं दी गई।

Advertisment

इस पर नाराजगी जताते हुए आयोग ने मुख्य सचिव को 17 मार्च को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। ननकीराम कंवर ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग भी की है। उनका कहना है कि इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि इसके अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा हो सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

See also  C.G News : रायपुर में LPG सिलेंडर की किल्लत, ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम हुआ ठप

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!