Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का किया सम्मान… अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मनाया गया बोरे-बासी तिहार…

कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का किया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मनाया गया बोरे-बासी तिहार

जांजगीर-चांपा। एक मई को विश्व भर में श्रमिकों को सम्मान देने के लिए विश्व श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वाहन पर श्रमिकों के सम्मान में बोरे-बासी दिवस पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। श्रमवीरों के सम्मान में आज मनाए जा रहे बोरे-बासी तिहार पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने बोरे बासी खाकर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी।

जिला पंचायत में बोरे-बासी दिवस का किया गया आयोजन

Advertisment

आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने बोरे बासी खा कर श्रमिक दिवस एवं बोरे बासी दिवस मनाया। बोरे-बासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य शांकभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य पुष्पा पाटले, राज्य उर्दु अकादमी के सदस्य गुलाबुद्दीन खान, माटी कला बार्ड की सदस्य पुनिता प्रजापति, रोजगार गांरटी परिषद के सदस्य शेषराज हरबंश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, दिनेश शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमिकों के सम्मान बोरे-बासी खाकर बधाई व शुभकानाएं दी।

See also  BREAKING NEWS : पूर्व उपसरपंच में हत्या, बिलासपुर में फैली सनसनी…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!