Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती सम्मान समारोह: ग्राम मेहंदा में चयनित अभ्यर्थियों का हुआ भव्य सम्मान

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत मेहंदा में छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में गुरुवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक जन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  व्यास कश्यप विधायक जांजगीर-चांपा थे। विशेष अतिथि के रूप में प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य जांजगीर-चांपा, शिव पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष बीजेपी, हेमंत पैग्वार, सदस्य जनपद पंचायत नवागढ़, तथा थाना प्रभारी पामगढ़ मनोहर लाल खट्टर उपस्थित रहे। इसके अलावा उप निरीक्षक रामदुलार साहू (थाना पामगढ़), नायब सूबेदार मणि शंकर साहू (रिटायर्ड सैनिक, बिलासपुर), हवलदार अयोध्या प्रसाद साहू (रिटायर्ड सैनिक, जांजगीर-चांपा) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। ग्राम पंचायत मेहंदा की सरपंच लखेश्वरी साहू, सरपंच प्रतिनिधि अनूप कुमार साहू, उपसरपंच कृष्णा कुमारी साहू, सचिव रवि कुमार साहू, कोटवार शिव कुमारी, प्राचार्य लोकनाथ यादव एवं उप प्राचार्य अवधेश यादव (त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल) सहित पंचायत के पंच एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस में चयनित ग्राम मेहंदा के युवा-सोमेश साहू, राकेश साहू, पंकज साहू, मिथलेश साहू, विमल सिंह एवं कुमारी नंदिनी—को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रामवासियों ने चयनित अभ्यर्थियों पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  रेडी टू इट को लेकर बवाल, पहले नंबर पर आए समूह को लेकर लगे गंभीर आरोप, विधानसभा में उठा मामला, अधिकारी ने कहा, सबकुछ ........... पढ़िए पूरी खबर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!