Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित पुलिस प्रदर्शनी का किया अवलोकन, जागरूकता मॉडल की प्रशंसा

जशपुर, 27 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को ग्राम नारायणपुर प्रवास के दौरान जशपुर पुलिस द्वारा स्थापित नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित जनजागरूकता स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसपी शशि मोहन सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत सामग्री, मॉडलिंग तथा सूचना प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए इसे आम नागरिकों को नई न्याय प्रणाली से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम न केवल जानकारी को सरल रूप में जनता तक पहुंचाते हैं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच भरोसा भी मजबूत करते हैं।

स्टाल पर दिखाया गया नया न्याय मॉडल
कार्यक्रम स्थल पर लगा यह स्टाल लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Bharatiya Sakshya Adhiniyam) से संबंधित बदलावों की विस्तृत जानकारी दी। स्टाल में ई-एफआईआर, जांच प्रक्रिया और त्वरित न्याय अवधारणा को मॉडल एवं डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से समझाया गया, जिससे आम लोग आसानी से नए प्रावधानों को समझ सके।

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फैसला! कई जजों के तबादले और नई तैनातियां, देखें लिस्ट

नए कानूनों में औपनिवेशिक ढांचे का अंत करते हुए पीड़ित केंद्रित न्याय व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। इसमें त्वरित न्याय के साथ अपराधियों के विरुद्ध कठोर दंड का प्रावधान भी शामिल है। साथ ही न्याय प्रक्रिया में तकनीकी साक्ष्यों की भूमिका को अधिक महत्व दिया गया है। फिंगरप्रिंट, डीएनए टेस्ट और वॉइस सैंपल जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य अब जांच और अभियोजन दोनों में निर्णायक सिद्ध हो रहे हैं, जिससे अपराध पर नियंत्रण की दिशा में मजबूत परिणाम सामने आने की संभावना है।

जनता की बढ़ रही भागीदारी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोग स्टाल में बड़ी संख्या में पहुंचकर नए कानूनों को समझने में रुचि ले रहे हैं। पोस्टर, मॉडल और विजुअल प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी को रोचक और सरल तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे जागरूकता में तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को कानून के अधिकारों और प्रक्रियाओं से परिचित कराना है, ताकि न्याय प्रणाली से उनका जुड़ाव और विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Advertisment

कार्यक्रम के दौरान उपलब्ध कराए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों ने भी नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों या सहायता के लिए सीधी पहुंच सुनिश्चित हो सके।

See also  कस्तुरबा गांधी आवासीय स्कूल हरदी में किया गया कोविड-19 परीक्षण...

जशपुर पुलिस की यह पहल आधुनिक न्याय प्रणाली के परिवर्तनशील स्वरूप को जनता तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में उभर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!