शिक्षक दम्पती के घर बंधक बना कर लाखो की डकैती, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है…

शिक्षक दम्पती के घर बंधक बना कर लाखो की डकैती, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है…
जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा नगर में शनिवार की रात 5 से अधिक सशस्त्र लोगो ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है, और शिक्षक किशोर देवांगन की माँ को बंधक बना कर मारपीट की और घर के आलमारी में रखे नगद और सोना चांदी के जेवर ले गए, घटना की सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।

अकलतरा के वार्ड 5 गुरु घासीदास नगर में रहने वाले शिक्षक किशोर देवांगन के घर में शनिवार की रात अज्ञात लोग घुस गए और किशोर देवांगन के कमरे को बाहर से बंद कर बुजुर्ग माँ को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और मारपीट करते हुए घर के आलमारी की तलाशी ली और आलमारी में रखे सोना चांदी के जेवर के साथ डेढ़ लाख रूपये नगद ले गए.
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अकलतरा थाना में घटना की जानकारी दी, इस मामले की सूचना मिलने पर अकलतरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और अकलतरा पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ले कर जाँच शुरू कर दी है।




