Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी की बेरोजगारी भत्ता की छठवीं किश्त, जिले के 6 हजार 656 हितग्राहियों के खाते में अंतरित हुई 1 करोड़ 66 लाख 40 हजार रुपये राशि…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी की बेरोजगारी भत्ता की छठवीं किश्त
 
जिले के 6 हजार 656 हितग्राहियों के खाते में अंतरित हुई 1 करोड़ 66 लाख 40 हजार रुपये राशि
 
कलेक्टर सहित बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राही कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए
 
जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ के 01 लाख 35 हजार 104 शिक्षित बेरोजगार हितग्राहियों को 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किया। बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अभी तक छः किस्तों में हितग्राहियों को 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया जा चुका है। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिले के 6 हजार 656 हितग्राहियों के खाते में अंतरित हुई 1 करोड़ 66 लाख 40 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता राशि उनके खाते में हस्तांतरित हुई।कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला रोजगार अधिकारी सहित बेरोजगारी भत्ता योजना और कौशल प्रशिक्षण के लाभार्थी शामिल हुए।
          मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को केवल आर्थिक संबल प्रदान करना भर नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि योजना के हितग्राहियों के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वे अपने कौशल को निखारते हुए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री बघेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छः माह पहले जब ये योजना शुरू हुई थी तो कई लोगों के मन में शंकाएं थीं।  हालांकि बेरोजगारी भत्ता योजना सफलतापूर्वक लागू हुई और आनलाइन माध्यम से बेरोजगारी भत्ता सीधे हितग्राहियों के खाते में पहुंच रहा है।

See also  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 18 वां किस्त की राशि हस्तांतरण वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में किया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!