Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

साहू समाज सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन…

साहू समाज सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन
 
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में साहू सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज से भेट मुलाकात के दौरान 20 लाख रुपए  दिए जाने की घोषणा किए थे। जिनका निर्माण कार्य  किया जाना है। जिसका भूमि पूजन भगवान दास गढ़ेवाल नगरपालिका अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में, अध्यक्षता बालेश्वर साहू जिलाध्यक्ष साहू संघ ने की। विशिष्ट अतिथि  के रूप में रामविलास राठौर, सभापति नगरपालिका रहे। कार्यक्रम का संचालन बोधी राम साहू जिला सयोजक साहित्य प्रकोष्ठ  ने किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक साहू,जिला सरक्षक बंशीलाल साहू,रामचरण साहू जिला उपाध्यक्ष, जे सी साहू सलाहकार,लखन साहू जिला पंचायत सदस्य, त्रिशंकु साहू संभाग अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,रामनाथ साहू, अरुण साहू,रामचरण साहू,रामरतन साहू, संजय साहू तहसील अध्यक्ष सहित पदाधिकारी मंचस्थ रहे। सामुदायिक भवन शीघ्र बनेगा इस दिशा में नगरपालिका की ओर से आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि उक्त उद्गार मुख्य अतिथि की आसंदी से भगवानदास गढ़ेवाल ने व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने कहा हमारा समाज संगठित समाज है माता कर्मा के आशीर्वाद से प्रगति करते रहेंगे। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष हेमंत साहू, जिला उपाध्यक्ष  ईश्वरी साहू ने भी संबोधित किया।सभी पदाधिकारियों का स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र से सम्मान किया गया। इस दौरान केशव साहू,रामरतन साहू,भुवनेश्वर साहू,मनहरण साहू,योगेश साहू,दिलीप साहू,गणेश साहू,शोभाराम साहू,इतवार साय,दशरथ साहू,सीताराम साहू,लालमन साहू,संतोषी साहू सहित अधिसंख्य साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।

See also  Line Attached Police : हत्या के मामले में लापरवाही : दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!