Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने राज्य में संचालित खाद्य सुरक्षा, पूरक पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन, छात्रावास, आंगनबाड़ी और राशन दुकानों की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।
      बैठक में छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग की सदस्य ज्योति किशन कश्यप, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के सचिव राजेश जायसवाल, जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू सहित शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आदिम जाति विकास विभाग एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
      बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हितग्राहियों तक समय पर खाद्यान्न एवं पोषण आहार पहुँचाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि जिले में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करें। खाद्य आयोग अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि राशन की समय पर आपूर्ति और भंडारण की स्थिति का संबंधित अधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर निरीक्षण करें।
     उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों के लिए शासकीय उचित मूल्य, स्कूल, छात्रावास एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के दीवार पर आयोग का टोल-फ्री नंबर प्रदर्शित किया जाए। शिकायतों का निराकरण त्वरित एवं प्रभावी तरीके से किया जाए ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। खाद्य आयोग अध्यक्ष शर्मा ने विद्यालयों, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

See also  9 दिनों से आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, 2 जवान शहीद, सेना ने एक आतंकी को भी मार गिराया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!