Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 04 आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मृतक रोहित कुमार सुर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी धुरकोट थाना जांजगीर दिनांक 28.06.2025 को ज़हर सेवन से उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था। मर्ग जांच पर मृतक की पत्नि एवं ससूराल पक्षो के कथनानुसार, प्राप्त पीएम रिपोर्ट एवं एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मृतक की मृत्यु जितेन्द्र, महेन्द्र, बिहारी, गिरधारी सभी निवासी धुरकोट के द्वारा जमीन बंटवारे के नाम से मारपीट करने से प्रताडित करने से मृतक द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने पाए जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 1002/2025 धारा 115(2), 108, 3(5) बीएनएस का अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना दौरान प्रकरण के सभी आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपीयों के नाम
1. जितेन्द्र सुर्यवंशी पिता लतेल सुर्यवंशी उम्र 28 साल
2. महेन्द्र सुर्यवंशी पिता लतेल सुर्यवंशी उम्र 30 साल
3. बिहारी सुर्यवंशी पिता कलीराम सुर्यवंशी उम्र 52 साल साल
4. गिरधारी सुर्यवंशी पिता कलीराम सुर्यवंशी उम्र 46 साल सभी निवासी धुरकोट थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे प्रधान आरक्षक राकेश कुमार राठौर, प्रधान प्रकाश राठौर आरक्षक राजू लाल लटेवाल विनोद राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  जैजैपुर क्षेत्र में 6 करोड़ की लागत से बनेगी 2 नई सड़कें, विधायक बालेश्वर साहू के प्रयास से मिली जनता को सौगात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!