Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ को सेरीकल्चर के क्षेत्र में मिला बेस्ट एचिवर पुरस्कार, कलेक्टर ने रेशम पालक किसान को दी बधाई…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के किसानों को रेशम पालन के क्षेत्र में एक और बड़ा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने बैंगलूरु में केन्द्रीय रेशम बोर्ड के 75वें स्थापना दिवस 20 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में टसर कृमिपालक एवं टसर धागाकारक गतिविधि के लिए छत्तीसगढ़ को बेस्ट एचिवर पुरस्कार से नवाजा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और रेशम पालक किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने ग्राम-सिवनी के संतोष कुमार देवांगन को धागाकारक के रूप में नामांकित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग (रेशम प्रभाग) द्वारा ’’प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन’’ में भाग लेने के लिए राज्य की ओर से  प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन में भेजा गया था। संतोष कुमार देवांगन को धागाकरण विधा के लिए केन्द्रीय रेशम बोर्ड बैंगलूरू द्वारा पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा जिला-सारंगढ, बिलाईगढ़ के ग्राम-बार के रहने वाले टसर कृमिपालक के रूप में गणेश राम सिदार को पुरुस्कृत किया गया है।

See also  कोरबा-बालको वन परिक्षेत्र के जंगलों में अवैध मिट्टी उत्खनन के मामले में वन विभाग की सतर्कता से एक बड़ा खुलासा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!