Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आठवी पास में नौकरी कर रहे छपोरा सचिव भागवत साहू एवं सरपँच ने 15 वे वित्त के पैसों का बंदरबांट किये जाने ग्रामीणों का आरोप, शिकायत के बाद भी एक साल से लटक रहा जांच की धुरी, घूसखोरी के चक्कर जांच अधर में अधिकारी सचिव के सामने नतमस्तक, जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत छपोरा का मामला…

सक्ति। ग्राम पंचायतो के विकास के लिए छ्त्तीसगढ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय द्वारा दिए गये 15 वे वित्त आयोग मद का दुरूपयोग कैसे किया जाता है,किस तरह से उसका बन्दर बाट किया जाता है इसका ताजा उदाहरण हमें सक्ती ज़िला के मालखरौदा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत छपोरा मे देखने को मिला रहा है,और यहां की सचिव लगातार दो वर्षों से सुर्खियों में है जहाँ कार्य एजेंसी सरपंच सचिव द्वारा 15 वे वित्त मद 2022-2023 से पाँच कार्य कराने के लिए राशि प्राप्त हुए है जिस पर सरपंच सचिव द्वारा भारी मात्रा मे भ्रष्टाचार करते हुए दिखाई दे रहे है।15 वे वित्त से यहाँ किये गए पाँच कार्यो मे पहला बोर खनन सह हैण्ड पंप स्थापना मुक्तिधाम के पास मे, दूसरा बोर खनन सह पंप स्थापना बनडबरी तालाब सुरेश के खेत के पास,तीसरा मुरूमीकरण कार्य सीसी रोड से गौठान तक,चौथा कार्य रंगमंच निर्माण साहेब कुटिया में, पांचवां कार्य वृक्षारोपण कार्य गौठान मे किया गया है जिसमें ग्रामीणो का आरोप है कि सरपंच सचिव द्वारा भारी मात्रा मे भ्रष्टाचार किया गया ग्रामीणों की आरोप है।

See also  जालना में ईंधन का ‘हाहाकार’: पेट्रोल पंपों पर उमड़ा जनसैलाब; प्रशासन ने लागू की राशनिंग, पुलिस के कड़े पहरे में बंट रहा तेल

मुरूमीकरण कार्य के नाम पर खानापूर्ति,नियमो की अनदेखी

आपको बता दे कि छपोरा मे 15 वे वित्त से किये गये कार्य सीसी रोड से गौठान तक किये गये मुरूमीकरण कार्य मे सिर्फ खानापूर्ति किया गया है जिससे साफ साफ यहाँ कि पंचायत के कार्य एजेंसी कि अपने जेब भरने कि नियत दिखाई पड़ रही है। इस मुरूमीकरण कार्य मे सरकारी नियमो का भी पालन नहीं किया गया है बता दे कि जनपद से जारी आदेश कि शर्त क्रमांक तीन के अनुसार प्रत्येक कार्य स्थल पर फ्लाई ऐश ब्रिक्स से सूचना पटल का निर्माण कराना आवाश्यक होता है मगर यहाँ इस तरह से नियमो कि पूरी तरह से अनदेखी किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ को सेरीकल्चर के क्षेत्र में मिला बेस्ट एचिवर पुरस्कार, कलेक्टर ने रेशम पालक किसान को दी बधाई...

66 हजार के वृक्षारोपण पर भी भारी अनियमितता की आशंका

आपको बता दे कि भेंट मुलाक़ात के दौरान छ्त्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहाँ जैजैपुर विधानसभा के जनता से मिलने पहुंचे थे ये वहीं आदर्श गौठान है जहां गौठान मे वक्षारोपण के लिए 66 हजार 6 सौ रुपए प्राप्त हुए जिसमें भी भारी मात्रा मे सरपंच सचिव द्वारा अनियमितता करने कि आशंका दिखाई दे रही है।

Advertisment

सरपंच सचिव द्वारा मिलीभगत कर राखड़ डंपिंग करने का भी आरोप

आपको बता दे की ग्राम पंचायत छपोरा के सरपंच सचिव एवं बीडीसी प्रतिनिधि ऊपर ग्राम के निस्तारी तालाब में राखड डंपिंग करने का भी आरोप लगाया है जिस पर शिवसेना द्वारा एसडीएम, तहसीलदार और जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी मालखरौदा को ज्ञापन सौंपा है और जल्द कार्यवाही नही होने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।

See also  किसानों और भूमिहीन मजदूरों को मिलेगी इसी माह न्याय योजना की तीसरी किश्त...

वर्जन…….

पहले क्या हुआ हमे नही मालूम लेकिन मेरे आने के बाद शिकायत नही मिला है अगर शिकायत मिलेगा तो निश्चित जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

रूपेंद्र कुमार पटेल
सीईओ
जनपद पंचायत मालखरौदा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!