Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चरणदास महंत का देशभक्त नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द कहना लोकतंत्र के ऊपर हमला – गुलाब चंदेल…

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस नेता चरणदास महंत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर लगातार दुसरी बार अपशब्द कहने वाले बयान पर पलटवार करते हुए  भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे देशभक्त को चरणदास महंत का अमर्यादित बयान डिफाल्टर जैसे अपशब्द कहना उनकी छोटी मानसिकता को दिखाता है। मोदी के गारंटी वाले सवाल के जवाब मे चंदेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये देश लगातार दस साल से जनता से किए गए सभी वादे पुरे किए है जो उनकी गारंटी को सही साबित करता है और उनकी गारंटी का परिणाम है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में छग की जनता ने कांग्रेस पार्टी की भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल कर राज्य में भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदेव की सरकार बनाई और यह सरकार ने 100 दिन के भीतर ही जनता से किए गए अपने सभी वादे पुरे किए। चाहे वो किसानो के धान खरीदी की राशि 3100 प्रति किंवटल हो या दो साल के बकाया बोनस की हो चाहे वो 18 लाख से अधिक लोगो के आवास स्वीकृति की हो या बात 72 लाख से अधिक महतारी के खाते में राशि डालने की हो या फिर तेनदुपता संग्रहाको को प्रति बोरा 5500 रू हो ऐसे अनेक सभी महत्वपूर्ण वादे को निभाते हुए मोदी की गारंटी को पुरा किया। ऐसे राष्ट्रभक्त के ऊपर चरणदास महंत का इस प्रकार का विवादित बयान लोकतंत्र में अशोभनीय है जिसका भारतीय जनता पार्टी कडे शब्दो में निंदा करती है।

See also  छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!