छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
पागल कुत्ते ने 8 लोगो को काटा, लोगो में दहशत…

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने एक ही दिन में 8 लोगों को काट कर घायल कर दिया घायलों में कुल 8 लोग हैं कुत्ते के इस रवैये को लेकर लोगों में भय का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने बताया की ग्राम पंचायत बम्हनीडीह पास से एक पागल कुत्ता भागते हुए बस स्टैंड की तरफ आया और इस दौरान जो भी उसके सामने आया उसको काट करके घायल कर दिया। इसी तरह लोगों को काटते और घायल करते हुए जब वो बस स्टैंड पर पहुंचा तो पागल कुत्ते को देखकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गया बस स्टैंड में आवागमन करने वाले लोगो को भी पागल कुत्ते द्वारा दौड़ाया गया जिससे बचने के लिए लोग वहा के आस पास के दुकानों में घुस गए। सभी 8 घायल लोगो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पर चल रहा है।
पागल कुत्ते ने तोड़े 3 गाड़िया
पागल कुत्ते के आतंक कुछ इस प्रकार थे की उसके सामने चाहे कोई इंसान आए या जानवर वह सब पे हमला करता जा रहा था तभी बस स्टैंड में खड़े 1 स्विफ्ट कार 2 ऑटो को उसने इतने तेज काटा की स्विफ्ट कार के बंपर टूट कर बाहर आ गए और साथ ही साथ वहा खड़े 2 ऑटो के सीट को फाड़ते हुए वह आगे बढ़ा।
कुत्ते द्वारा काटे गए ग्रामीणों के नाम –
1 राजकीरण, उम्र 40, दतौद
2 सुनैना केवट , उम्र 26, बम्हनीडीह
3 कान्हा , उम्र 40, बम्हनीडीह
4 रीना ,उम्र 47, जैजैपुर
5 अशोक साहू, उम्र 32, छुरी
6 राकेश, उम्र 21, बम्हनीडीह
7 रानी केवट, उम्र 30, बम्हनीडीह
8 रूपनारायण पटेल, उम्र 31, बाराद्वार



