Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चांपा पुलिस ने पकड़े डीजल चोर, 2 आरोपियों के साथ 1 खरीददार भी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने रात्रि में खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 डीजल चोरों के साथ 1 खरीददार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेंचकश, हथौड़ा और नकदी रकम भी बरामद की गई है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी संदीप कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हथनेवरा चौक में टाटा मोटर्स का सर्विस सेंटर है जहां दिनांक 24-09-25 को ट्रेलर क्रमांक CG11 BS5543 एवं CG11 BD 2052 तथा CG 25 M4059 सर्विसिंग हेतु आई हुई थी जिसे सर्विस सेंटर के परिसर में बाउंड्री के अंदर पार्किंग में खड़ा किया गया था। दिनांक 24-9-2025 को रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा बाउंड्री के अंदर घुसकर पार्किंग में खड़ी ट्रेलर वाहनों से करीबन 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति रात को सर्विस सेंटर के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति के घर दबिश दिया गया और आरोपी बिरजू सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के नाम
बिरजू सूर्यवंशी पिता गोरेलाल सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष पता हथनेवरा वार्ड नंबर 10 थाना चांपा
संजय रोहिदास पिता मनहरण रोहिदास उम्र 25 वर्ष वार्ड नंबर 10 हथनेवरा थाना चाम्पा
अमित कुमार साहू पिता सम्मार लाल साहू उम्र 41 वर्ष वार्ड नंबर 5 सोठी थाना बम्हनीडीह (खरीददार)
आरोपी बिरजू सूर्यवंशी ने अपने एक अन्य साथी संजय रोहिदास के साथ मिलकर टाटा सर्विस सेंटर के पार्किंग में खड़े ट्रेलर वाहनों से कुल 50 लीटर डीजल चोरी करना बताया। पुलिस टीम ने ग्राम सोठी में अमित साहू के घर पर दबिश दिया और उनके कब्जे से एक कंटेनर में चोरी किए 40 लीटर डीजल को बरामद किया। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, सहायक उपनिरीक्षक लम्बोदर सिंह, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, भूपेंद्र राठौर की विशेष भूमिका रही।

See also  ’12वीं फेल’ के अलावा विधु विनोद चोपड़ा ने कौन-कौन सी फिल्में कीं डायरेक्ट? हिट रहीं या फ्लॉप…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!