Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

झारखण्ड दौरे से लौटने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल से मिलने पहुंचे लोग…

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के करीब सवा माह के झारखण्ड दौरे से लौटने के बाद गुरुवार को नैला रेल्वे स्टेशन के पास स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय में वे भाजपा के कार्यकर्ताओं व आम जनता से मिलते रहे व उनके सभी समस्याओं से रूबरू हुये। बड़ी संख्या में जो भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा सहकारी समिति (सोसायटी) में अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुये है उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के जनसंपर्क कार्यालय अपने समर्थकों के साथ मिलने पहुंचे तथा सभी ने पार्टी हाई कमान एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के प्रति अपने नियुक्ति को लेकर धन्यवाद ज्ञापित करते हुये अभार व्यक्त किया। जिसमें खम्हन तिवारी, शिव गोपाल कश्यप, दिनेश राठौर, राजू कश्यप, समर्थ सिंह, पूरन सूर्यवंशी, संजय साहू,
 नंद कुमार यादव, शिशुपाल सिंह, अजय राठौर, प्रमोद कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे सभी ने एक-दूसरे को मिष्टान्न खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र व जिले के भाजपा कार्यकर्ता, महिलाये, युवा, बुर्जुग एवं सक्ती जिले के चंद्रपुर, सक्ती व जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठन के लोगों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से भेट किया एवं अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्री चंदेल प्रातः 10ः00 बजे से लेकर शाम 04ः00 बजे तक निरंतर कार्यकर्ताओं व आमजनों से भेट करते रहे तथा सभी से कुशल क्षेम पूछा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, नवीन राठौर, संजय राठौर, राजाराम सिहानी, बद्री केशरवानी, निरंजन कोसले, झामलाल
कश्यप, सत्यनारायण पटेल, विकास श्रीवास, अनुराग केषरवानी, हितेश यादव, अमित यादव, रितेष मोनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

See also  CG News: तिरुपति जा रही बस पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, कई दर्शनार्थी घायल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!