Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पटवारी पद में नौकरी लगाने के नाम से ठगी कर लाखों रुपए वसूली करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। पटवारी पद में नौकरी लगाने के नाम से ठगी कर लाखों रुपए वसूली करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी इसाक मसीह निवासी बेलदार पारा चांपा थाना चांपा द्वारा 28 अगस्त 2024 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका लड़का शशांक मसीह रेलवे स्टेशन चांपा में सफर के दौरान आरोपी जुगल किशोर साहू से मुलाकात व बातचीत के दौरान प्रार्थी के लड़के शशांक को बोला कि मंत्रालय में मेरी जान पहचान है कुछ काम होगा तो बताना अभी पटवारी का वैकेंसी निकला है नौकरी लगवा दूंगा। इसके लिए 500000 रूपए लगेगा, जिसमें ढाई लाख रुपए अभी देना होगा, वह ढाई लाख रुपए काम होने के बाद देना होगा, तो प्रार्थी द्वारा आरोपी जुगल किशोर को ढाई लाख रुपए कैश एवं ढाई लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से दिया। किंतु पटवारी में प्रार्थी के बेटे का चयन नहीं हुआ तब आरोपी जुगल किशोर से अपना दिया हुआ पैसा ₹500000 मांगा तो जुगल किशोर घूमाने लगा तथा रुपए देने में आनाकानी कर रहा था की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 354/24 धारा 420 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया।

See also  राजिम कुंभ कल्प 2024: संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में दिखेगा अयोध्या धाम का वैभव, रामोत्सव के रंग में रंगेंगे राजिम कुंभ के श्रद्धालु, तीर्थनगरी राजिम के पवित्र कुंभ में देशभर के संतों का होगा समागम, मुख्य मंच में होगा अयोध्या धाम का दर्शन, प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर लगेंगे आर्गेनाइज्ड स्ट्रक्चर की दुकानें, थ्री डी मैपिंग और लेजर शो के जरिये सुंदर रामकथा दिखाई जाएगी...

धोखाधड़ी जैसे मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण आरोपी को जिला रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर राजस्व विभाग में पटवारी के पद नौकरी लगाने के नाम से ठगी करना बताए जाने पर तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक डा. नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चांपा, अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, दिलीप सिंह प्रधान , आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!