Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जुआ खेलने वाले 07 जुआरियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 56 हजार बरामद

जांजगीर-चांपा। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 07 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर थाना क्षेत्र में त्योहार के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने की निर्देश दिए थे इसी तारतम्य में थाना चापा से एक टीम थाना क्षेत्र में कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कैलाश नगर में कॉलोनी के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग रूपए पैसे का दाँव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा यदुमणी सिदार को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम को आता देख जुआरी भगाने के फिराक में थे जिन्हें घेरा बंदी करके 07  जुआरियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल 56450/- रुपए तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया तथा सभी जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
 जुआरियों के नाम इस प्रकार है-
1- दिनेश राठौर पिता बजरंग राठौर उम्र 41 वर्ष निवासी कैलाश नगर, चाम्पा
2- सूरज ठाकुर पिता मुन्ना सिंह ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी कैलाश नगर, चाम्पा
3- बिंदेश्वर गोपाल पिता विश्वनाथ गोपाल उम्र 45 वर्ष निवासी बरपाली चौक चाम्पा
4- विक्रम पिता शिव कुमार सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी कचरा गोदाम, चाम्पा
5- संदीप उर्फ संजू यादव पिता त्रिभुवन यादव उम्र 29 वर्ष निवासी बिजली ऑफिस के पास चाम्पा
6- रवि यादव पिता अजय यादव उम्र 31 वर्ष निवासी बरपाली यादव मोहल्ला चाम्पा
7- निखिल कर्ष पिता शांतिलाल कर्ष उम्र 26 वर्ष निवासी जवाहरपारा चाम्पा
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, उप निरीक्षक ऊमेंद्र मिश्रा, दादुरैया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, आरक्षक आकाश कालोसिया, शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी, रूप नारायण का विशेष योगदान रहा

See also  जिले में नहीं थम रहा खाद की कालाबाजारी, जिम्मेदार मौन इसलिए बढ़ रही दुकानदारों की मनमानी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!