Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार… 

जांजगीर-चांपा। अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पूर्व में थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना चाम्पा से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर शिवनी उमरेली रोड फाटक के पास तथा हाईवे अंडर ब्रिज के नीचे से दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ा गया। जिनके कब्जे से अलग-अलग 30-30 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल 60 पाव देशी  शराब कीमती 4800/₹ जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट की कारवाई किया गया तथा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
 1- व्यास नारायण यादव पिता रथ राम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी दुरपा बाराद्वार शक्ति
 2- मुकेश यादव पिता कन्हैया यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सरहर बाराद्वार सक्ति
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक अमृत सलूजा, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, वीरेश सिंह, जयउरांव की विशेष का सराहनीय योगदान रहा।

See also  10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!