छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
58 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्यवाही…

58 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने 58 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस को 29 अक्टूबर 23 को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम सिवनी निवासी नारायण प्रसाद धीवर द्वारा अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिकी करने हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके कब्जे 58 पाव देशी प्लेन शराब किमती 46,40 रुपया बिक्री रकम 200 रुपए बरामद किया गया है।
आरोपी नारायण प्रसाद धीवर उम्र 50 साल निवासी भाठापारा सिवनी थाना चाम्पा के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 531/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी, मनीष सिंह परिहार एवं थाना चाम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



