Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Weather Update : मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर से हो गया है. मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 29 और 30 मई को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है,

तत्पश्चात वर्षा में कमी आने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.

See also  रेलवे जॉब्स 2025: रेलवे में 9970 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट और सैलरी समेत जरूरी डिटेल…

इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है.

एक द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान से चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है. पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे, तथा शेष सभी संभागों में सामान्य से चिन्हांकित कम रहे. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3°C पेण्ड्रा रोड में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.

Advertisment

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों में रायपुर शहर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है. प्रदेश में अगले पांच दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की तो अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

See also  CM विष्णुदेव साय ने हैदराबाद अग्निकांड पर जताया शोक, बोले- हादसा हृदयविदारक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!