Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG-PRAYAS-EXAM-2026: रायपुर सहित प्रदेशभर में 10 मई को होगी प्रयास स्कूल प्रवेश परीक्षा,इस वेबसाइट से डाउनलोड करें Admit Card…

रायपुर : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसी परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य रहेगा। प्रवेश पत्र 1 मई से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा रहे हैं और इसे 10 मई सुबह 9:30 बजे तक डाउनलोड किया जा सकेगा।

विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि किसी छात्र को डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

See also  भूकंप का कहर: 5 देशों में धरती हिली, भारत और पाकिस्तान में लोगों में दहशत...

प्रयास आवासीय विद्यालय विशेष रूप से नक्सल प्रभावित और आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को बेहतर शिक्षा और इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित किए जाते हैं। यहां विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!