Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भूकंप का कहर: 5 देशों में धरती हिली, भारत और पाकिस्तान में लोगों में दहशत…

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह से लेकर दोपहर तक पांच देशों में झटके महसूस किए गए। भारत सहित पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, टोंगा और पपुआ न्यू गिनी में रिएक्टर स्केल पर 4.0 से लेकर 6.5 तीव्रता तक के भूकंप आए।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में भूकंप से कांपी धरती, लेकिन किसी बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

See also  CG NEWS : तहसील में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, बाबू प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप...

ताजिकिस्तान में रिएक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप जमीन से 110 किलोमीटर की गहराई में आया था। इसके साथ ही टोंगा और पपुआ न्यू गिनी में भी आज भूकंप आया। टोंगा में भूकंप की तीव्रता 6.5 के आसपास मापी गई। तो वहीं पपुआ न्यू गिनी में रिएक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!