Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : VIP रेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी का खुलासा, मंत्री के पहुंचते ही मचा हड़कंप

कोरबा। कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के वीआईपी रेस्ट हाउस से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जहां अधिकारियों की कथित शराब पार्टी का मामला उजागर हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।

बताया जा रहा है कि रेस्ट हाउस में ठहरे विधायक धर्मलाल कौशिक से मिलने उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे थे। उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक कमरे में कुछ अधिकारी शराब पी रहे हैं। जब वहां पहुंचकर देखा गया, तो कमरे में अधिकारी जाम छलकाते पाए गए।

See also  CG BIG BREAKING: एक साथ 71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 30 नक्सलियों पर था 64 लाख का इनाम

इस दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित पांच अधिकारी मौजूद थे। बताया गया कि कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था और अधिकारी नियमों को नजरअंदाज कर नशे की हालत में थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने तत्काल कंपनी के प्रबंधन से संपर्क कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।

यह घटना उस समय सामने आई जब अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक धर्मलाल कौशिक कोरबा पहुंचे थे और वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। वहीं, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचे थे। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और यह देखना बाकी है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!