Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Royal Enfield Flying Flea C6 खरीदने से पहले जान लें ये 5 खास बातें, जो इसे बनाती हैं सबसे अलग

रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6, ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत BaaS (बेसिक एक्सेस) ऑप्शन चुनने पर 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. अगर आप BaaS विकल्प नहीं चुनते हैं, तो आपको 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) खर्च करने होंगे.

रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली EV का दावा है कि ये 154 किमी की रेंज देती है और इसका वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है. रॉयल एनफील्ड ने किसी ICE बाइक को कस्टमाइज करने के बजाय, C6 को फ्लाइंग फ्ली नाम से एक नए सब-ब्रांड के तहत शुरू से ही डेवलप किया है.

ये एक नए इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, न कि किसी परिवर्तित पेट्रोल बाइक पर. इसका सीधा मतलब है बेहतर पैकेजिंग और वजन , जो शहरी परिस्थितियों में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. रॉयल एनफील्ड का टारगेट आम यात्रियों को आकर्षित करना नहीं है, बल्कि C6 को एक प्रीमियम शहरी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में स्थापित करना है.

See also  बहुचर्चित आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म "" मर जाहूँ तोर मया म "" का दूसरा गाना प्रेमदीवानी -प्रेमदीवाना हुआ रिलीज,,संगीत प्रेमियों को था बेशब्री से इंतेजार

फ्लाइंग फ्ली सी6 में 3.91 किलोवाट-घंटे का बैटरी पैक लगा है और ये आईडीसी-प्रमाणित लगभग 154 किलोमीटर की रेंज देती है.परफॉर्मेंस के लिहाज से, इसकी अधिकतम स्पीड 115 किमी/घंटा है. ये आंकड़े इसे सामान्य कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों से ऊपर और एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलों के करीब लाते हैं.

इसकी पावर और टॉर्क लगभग 20.6 बीएचपी और 60 एनएम है. चार्जर से 20-80 प्रतिशत चार्जिंग में लगभग 65 मिनट लगते हैं. इसका हल्का वजन 124 किलोग्राम है, जो रॉयल एनफील्ड की अधिकांश ICE बाइकों से काफी कम है.इससे ट्रैफिक और पार्किंग में बाइक चलाना बेहद आसान हो जाता है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!