Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : भाभी ने किया कुल्हाड़ी से हमला, घायल हुआ देवर…

जांजगीर-चांपा। नावागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव के भाठापारा में पारिवारिक विवाद के चलते भाभी ने देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल देवर का इलाज नावागढ़ के अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केरा गांव निवासी पुष्पा बंजारे के घर में जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान उसका देवर रामखिलावन बंजारे नशे की हालत में वहां पहुंचा और उल्टी कर दी। इस हरकत से नाराज होकर पुष्पा ने उसे डांट दिया। कहासुनी बढ़ने पर रामखिलावन ने गुस्से में आकर भाभी का गला दबाने की कोशिश की। इससे आक्रोशित होकर पुष्पा ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर देवर के सिर पर वार कर दिया।

See also  Railway Job : 1785 पद खाली! SER Railway Apprentice के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू – देर मत कीजिए

हमले से रामखिलावन के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे तत्काल नावागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!