Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पाराज्य एवं शहररायपुर

CG News : छत्तीसगढ़ में पहली बार अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

रायपुर। रायपुर में पुलिस अधिकारियों की बैठक जारी है, जिसमें रायपुर संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक और विभिन्न संभागों के पुलिस महानिरीक्षक शामिल हैं। बैठक में आगामी डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़े दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की।

छत्तीसगढ़ में पहली बार 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में आंतरिक सुरक्षा के अहम मुद्दों पर विचार किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में बस्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

See also  शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम सलखन से गुम हुए दो बालकों की हत्या की गुत्थी 36 घंटे के अंदर सुलझी...

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन में नक्सलवाद से निपटने की रणनीति, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। पिछले महीनों में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने संयुक्त रणनीति के तहत कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। सम्मेलन में बस्तर मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने पर भी विचार होगा।

सम्मेलन के दौरान आगे की रणनीति का ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा। पिछले साल 2024 में भुवनेश्वर में यह सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया था। इस बार छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है।

See also  जब सराफा अध्यक्ष कमल सोनी बने 'झालमुड़ी वाले': बंगाल में भाजपा की जीत पर शहर में दिखा जश्न का अलग रंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे। यह एक महीने में उनका दूसरा दौरा है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का बंगला अस्थाई पीएमओ में परिवर्तित किया जाएगा। सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, 70 डीजी, पैरामिलिट्री प्रमुख और लगभग 500 वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसमें NSG कमांडोज की तैनाती और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए 400 वाहनों का बेड़ा तैयार किया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!