Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, डूबने से हुई मौत…परिवार में पसरा मातम

सक्ती, 30 अगस्त। सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पीछे खेलते समय डेढ़ साल के मासूम शिवांश कश्यप की पानी भरी डबरी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मल्दा गांव निवासी कृष्ण कुमार कश्यप का डेढ़ साल का बेटा शिवांश अन्य बच्चों के साथ घर के पीछे खेल रहा था। इस दौरान घर के सभी सदस्य अंदर थे। खेलते-खेलते शिवांश डबरी में गिर पड़ा और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर हसौद पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।

See also  मुख्यमंत्री ने किया पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका का विमोचन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!