Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पेट्रोल पंप एसोसिएशन का बड़ा फैसला : अब रायपुर में भी बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

रायपुर, 30 अगस्त। अगर आप भी रायपुर जिले में दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं, तो खबर आपके काम की साबित हो सकती है. लगातार बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के बीच पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है. अब पंप पर बिना हेलमेट के पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. इस संबंध में पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर जानकारी भी दी है.

राजधानी रायपुर में 1 सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा. सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट के साथ पहनना अनिवार्य होगा.

See also  छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यभार संभाला

एसोसिएशन का मानना है कि रायपुर में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल और कुछ मामलों में मौत की अत्यंत दुखद खबरें सामने आई. इन घटनाओं में अधिकतर दो-पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सर में चोट लगी.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!