Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध शराब बिक्री करने के मामले में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 8.640 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 3880 एवं परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटर सायकल बरामद
 
 
जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने के मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्ग दर्शन में मुखबिर के सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी विवेक खरे एवं परदेशी राम सहिस दोनो निवासी जेवरा थाना मुलमुला के कब्जे से 47 नग देशी प्लेन शराब एवं 01 नग अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल देशी शराब जुमला शराब 8.640 लीटर शराब एवं मोटर सायकल को बरामद किया जाकर आरोपीगण के विरुद्ध  आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, आरक्षक राजेश कश्यप, विवेक ठाकुर, बेदराम पटेल,नितिश द्विवेदी थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Big Breaking : रंगे हाथ पकड़ाया रिश्वतखोर पटवारी, नामांतरण के बदले मांगे थे 1 लाख 11 हजार रूपए, लोकायुक्त ने लिया एक्शन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!