Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:आत्मसमर्पण के बाद माओवादी संगठन में टकराव, NCC ने वेणुगोपाल देवजी को बताया ‘गद्दार’

जगदलपुर : जगदलपुर से नक्सल मोर्चे पर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां माओवादी संगठन के भीतर आंतरिक टकराव खुलकर सामने आ गया है। नॉर्थ कोऑर्डिनेशन कमेटी (NCC) ने एक प्रेस नोट जारी कर आत्मसमर्पण कर चुके वरिष्ठ नेता वेणुगोपाल देवजी को “गद्दार” करार दिया है और कहा है कि अब उनका संगठन से कोई संबंध नहीं है।

बताया जा रहा है कि देवजी के आत्मसमर्पण के बाद से ही संगठन के भीतर असंतोष बना हुआ था, जिसे अब सार्वजनिक रूप से जाहिर कर दिया गया है। NCC के इस बयान के बाद माओवादी खेमे में हलचल और तेज हो गई है।

See also  US-Iran वार्ता फिर विफल! इस्लामाबाद में नहीं बनी सहमति, पाकिस्तान की मध्यस्थता नाकाम

प्रेस नोट में संगठन ने यह भी कहा है कि उनकी गतिविधियां जारी रहेंगी और वे सशस्त्र संघर्ष को ही अपना रास्ता मानते हैं। उन्होंने दावा किया कि संगठन कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है और “गोरिल्ला युद्ध” के जरिए अपनी रणनीति को आगे बढ़ाते रहेंगे।

इसके साथ ही, देवजी द्वारा माओवादी संगठन पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग को NCC ने व्यक्तिगत राय बताते हुए खारिज कर दिया है। संगठन का कहना है कि यह उनका आधिकारिक रुख नहीं है और अंदरूनी तौर पर वे एकजुट हैं।

देवजी के आत्मसमर्पण और उसके बाद आए इस बयान से नक्सल मुद्दे पर राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में हलचल बढ़ गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!