Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, परिजनों ने गेट जाम कर काम ठप किया

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की दीपका खदान में एक युवा श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना से नाराज़ परिजनों और साथी ड्राइवरों ने कलिंगा कंपनी के मुख्य गेट पर चक्का जाम कर दिया, जिससे खदान का काम पूरी तरह ठप हो गया।

मृतक की पहचान अण्डीकछार निवासी जुरखन जांगड़े (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कलिंगा कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक वह मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी करने खदान पहुंचा था, इसी दौरान संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई।

See also  पत्रकार पर रिश्वतखोरी का आरोप: खबर दबाने के लिए पटवारी से मांगे 15 हजार, ऑडियो वायरल...

घटना की खबर मिलते ही बुधवार सुबह से परिजनों और साथी ड्राइवरों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने कंपनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे खदान का संचालन प्रभावित हो गया। परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए कुछ लोग सक्रिय हैं और परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की लिखित गारंटी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाए, घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और खदान में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए। वहीं दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!