Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : लोन रिकवरी के नाम पर महिलाओं को करते थे प्रताड़ित, 5 माइक्रोफाइनेंसिंग बैंक सील…6 एजेंटों पर FIR दर्ज…

CG News : लोन रिकवरी के नाम पर महिलाओं को करते थे प्रताड़ित, 5 माइक्रोफाइनेंसिंग बैंक सील…6 एजेंटों पर FIR दर्ज।

कोरबा। जिले में माइक्रोफाइनेंस बैंकों और लोन रिकवरी एजेंटों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। माइक्रोफाइनेंस बैंकों के एजेंट महिलाओं को लोन की रिकवरी के नाम पर प्रताड़ित कर रहे थे, जिसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी।

इसके बाद आज 4 माइक्रोफाइनेंस बैंकों को सील किया गया और 6 लोन रिकवरी एजेंटों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार, फ्लोरा माइक्रोफाइनेंस सहित अन्य बैंकों से महिलाओं ने ऋण लिया था, और इन बैंकों के एजेंट महिलाओं के घर जाकर वसूली के नाम पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस शिकायत के बाद, माइक्रोफाइनेंस के रिकवरी एजेंटों के खिलाफ कटघोरा में 2, कटघोरा क्षेत्र में 1, उरगा में 1, रजगामार में 1 और पाली में 1, कुल 6 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

See also  कैम्पा: वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 300 करोड़ रूपए से 29 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण जारी, वनांचल के 1503 नालों में 06 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी उपचारित...

एसडीएम कटघोरा ने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। स्पंदना बैंक के एजेंट प्रताप रूद्र शरण (22) ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और अवैध वसूली करते हुए पाया गया।

इन सभी शिकायतों की जांच के बाद, कटघोरा और कोरबा जिले में संचालित माइक्रोफाइनेंस बैंकों के कार्यालयों को दल-बल के साथ सील कर दिया गया।

Advertisment

सील किए गए बैंकों में शामिल हैं-

– एलएनटी बैंक, कटघोरा
– अन्नपूर्णा बैंक, दीपका
– सीसस बैंक, दीपका
– नैफिस बैंक, कटघोरा
– स्पंदना बैंक, नवागांव

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!