Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिजली विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या: लोहे के पाइप से किया हमला, मौके पर मौत, पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सक्ति। सक्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुत्र ने बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामभांठा का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामभांठा में एक युवक ने अपने पिता पर प्राणघातक हमला कर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

See also  मिनटों में चमक उठेगा गैस बर्नर, जानिए सफाई के आसान घरेलू तरीके

जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित कुमार महिलांगे (35 वर्ष) ने बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने पिता मनबोध महिलांगे पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर, चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

Advertisment

घटना के संबंध में थाना डभरा में अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया।

See also  SP रजनेश सिंह ने किया जिले के होनहारों का सम्मान...

एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, मर्ग पंचनामा, गवाहों के बयान सहित सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!