Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Breaking : नक्सलियों को तगड़ा झटका! सुरक्षाबलों के हाथ लगी 14 बंदूके, भारी मात्रा में टिफिन बम और नक्सली सामग्री बरामद…

CG Breaking : नक्सलियों को तगड़ा झटका! सुरक्षाबलों के हाथ लगी 14 बंदूके, भारी मात्रा में टिफिन बम और नक्सली सामग्री बरामद।

कोंडागांव। कोंडागांव पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के पुंगारपाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों के छिपाए गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री का पता चला है। CG Breaking पुलिस ने 12 जनवरी को किए गए एक सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में हथियारों और विस्फोटक सामग्री को बरामद किया है।
कोंडागांव पुलिस की डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम को नक्सलियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद, टीम ने तुमड़ीवाल जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के डंप को घेराबंदी कर सर्च किया।
इस ऑपरेशन में जवानों को भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोगी सामान मिले।
नक्सली डंप से बरामद सामग्री-
– 14 भरमार बंदूकें
– 14 टिफिन बम
– 2 कुमर (सैन्य उपयोगी सामग्री)
– नक्सली साहित्य
– अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री
यह बरामदी नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की एक बड़ी जीत मानी जा रही है, जो नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और क्षेत्र में शांति की स्थापना की दिशा में अहम कदम उठा रहे हैं।

See also  भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर देंगे रायपुर के युवाओं को क्रिकेट कोचिंग, विश्व विजेता भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर छत्तीसगढ़ के युवाओं को सिखाएंगे क्रिकेट की बारीकियां, छत्तीसगढ़ में पहली बार भारतीय कोच देंगे युवाओं को क्रिकेट कैंप में ट्रेनिंग, अगले महीने रायपुर आ रहे हैं कोच गौतम गंभीर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!