Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : मीटर लगाने के नाम पर 1.56 लाख ठगे मीटर प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर ठगों ने जमा करवाया पैसा, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुरु की जांच…

रायपुर, 23फरवरी। रायपुर के मुजगहन थानाक्षेत्र में मीटर लगाने के प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। आरोपियों ने आवेदनकर्ता से 1,56,200 रुपए ट्रांसफर करवाए और फोन बंद कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर मुजगहन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा रोशन देवरात्रे बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता रोशन देवरात्रे ने पुलिस को बताया, कि उसने मीटर लगाने के लिए बिजली ऑफिस में आवेदन किया था।

बीते दिनों उसके मोबाइल पर नंबर 7643020953 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताया और दावा किया कि रोशन के नाम पर मीटर लगाने का आवेदन आया है। इसके बाद आरोपी ने प्रोसेसिंग शुल्क जमा कराने के लिए मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। पीड़ित ने ऐप डाउनलोड करके पैसे ट्रांसफर कर दिए।

See also  IND vs PAK Final: लो भइया… फाइनल में पाकिस्तान को एडवांटेज, टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत

मीटर प्रोसेसिंग का फॉलोअप लेने के लिए पीड़ित ने आरोपी के नंबर पर फोन लगाया, तो उसका नंबर बंद बताया। पीड़ित ने बिजली कार्यालय आकर पूछताछ की तो उसका पैसा जमा नहीं होने की जानकारी मिली। पीड़ित ने शिकायत मुजगहन पुलिस को की है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच शुरु कर दी है। मुजगहन निरीक्षक सिद्वेश्वर प्रताप सिंह ने बताया, कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!