Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG CM Chaupal : मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय जनता से करेंगे सीधा संवाद, पंचायत में ही होगा समस्‍याओं का समाधान…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। अगले महीने से वे गाँवों में चौपाल लगाकर योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान मंत्री, विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह पहल ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से की गई है। चौपाल के दौरान लोगों की शिकायतों और सुझावों को सुना जाएगा और मौके पर ही अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

पंचायत में होगा योजनाओं का मूल्‍यांकन

See also  डोनाल्ड ट्रंप की वजह जाएगी इन लोगों की नौकरी, लिस्ट में ये नाम सबसे ऊपर...

चौपाल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि योजनाओं का लाभ वास्तव में लाभार्थियों तक पहुँच रहा है या नहीं। साथ ही, योजनाओं में किसी तरह की कमी या चुनौती होने पर उसे तुरंत दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।

चौपाल में मौजूद रहेंगे मंत्री, विधायक और अधिकारी

Advertisment

चौपाल के दौरान संबंधित क्षेत्र के मंत्री, विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इससे जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा। साथ ही, अधिकारियों को सीधे जनता के सामने जवाबदेह बनाया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि न केवल योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान भी तेज़ी से हो सकेगा।

See also  श्री रामलला दर्शन योजना : छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!