Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING: सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, हेरोइन चिट्टा तस्कर थाने से फरार, मचा हड़कंप…

रायपुर। राजधानी के थानों में सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत उस वक्त सामने आ गई जब अंतर्राज्यीय हेरोइन चिट्टा तस्कर थाने से फरार हो गया। आरोपी को उसके एक साथी के साथ एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है, जहां पंजाब निवासी अमृतपाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन गिरफ्तार होने के एक दिन बाद ही अमृतपाल सिंह मौका पाकर थाने से भाग निकला।

आरोपी के फरार होते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश के लिए सूचना प्रसारित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि थानों में बंद आरोपियों की निगरानी में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।

See also  Abhishek FIR : असम की लड़कियों पर विवादित टिप्पणी करने वाले इंफ्लुएंसर अभिषेक कर पर FIR, माफी मांगते हुए जोड़े हाथ’...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!