Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING : राइस मिल में भीषण आग: धान और बारदाना जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

कांकेर। कांकेर जिले के कुलगांव स्थित एक राइस मिल में मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में धान और बारदाना जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। राइस मिल के मालिक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का सटीक आंकलन अभी नहीं हो पाया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धान के बोरों में लगी भीषण आग दिखाई दे रही है।

See also  Raigarh News: महिला और दो बच्चों की निर्मम हत्या का खुलासा, पति ही निकला मास्टरमाइंड, रची पत्नी थी हत्या की साजिश, दोस्त से करवाई हत्या… ऐसे खुला राज…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!